1. हम कौन हैं
Kisan Samachar (kisansamachar.com) AgriMotion Engineering Pvt Ltd द्वारा चलाई जाने वाली मुफ़्त वेबसाइट है। संपर्क: kisansamacharofficial@gmail.com
2. हम क्या नहीं लेते
कोई खाता, लॉगिन, नाम, फ़ोन नंबर या आधार नहीं। हम विज्ञापन या ट्रैकिंग कुकी नहीं लगाते।
3. आपके फ़ोन में क्या रहता है
आप जो ज़िला चुनते हैं, वह सिर्फ़ आपके ब्राउज़र (localStorage) में रहता है, ताकि अगली बार उसी ज़िले का मौसम दिखे। यह हमारे पास नहीं आता। ब्राउज़र का डेटा मिटाने से यह हट जाता है।
4. सर्वर लॉग
वेबसाइट Vercel पर चलती है। हर अनुरोध पर उसके सर्वर सामान्य तकनीकी लॉग (जैसे IP पता, समय, खोला गया पेज) थोड़े समय के लिए रखते हैं, ताकि साइट सुरक्षित और चालू रहे। हम इनसे किसी की पहचान नहीं करते।
5. बाहरी आँकड़े
मंडी भाव एगमार्कनेट से और मौसम Open-Meteo से हमारे सर्वर पर आते हैं — आपके फ़ोन से इन सेवाओं को कोई जानकारी नहीं जाती।
6. बदलाव
इस नीति में बदलाव होने पर यहाँ नई तारीख़ के साथ लिखा जाएगा।